Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः जनगणना 2027 के लिए स्वगणना अभियान शुरू, 21 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य


बलिया। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना एवं मकान सूचीकरण को लेकर शुक्रवार को आपदा विभाग सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले में 07 मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण एवं स्वगणना का कार्य संचालित किया जाएगा। इस दौरान आमजन मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को स्वगणना प्रक्रिया का डेमो दिखाते हुए इसकी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया जा रहा है, जिससे आम नागरिक आसानी से इसमें भागीदारी कर सकेंगे।

उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को स्वयं गणना के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |