जगदीशपुर: समाधान दिवस हुआ संपन्न
May 09, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता मे थाना परिसर मे समाधान दिवस संपन्न हुआ जिसमे आए हुए फरियादियो की शिकायते अधिकारीगणों ने प्राप्त कर उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। विकास खण्ड के अंतर्गत भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना परिसर में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ जिसमें नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्यायों को सुना व उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को दिशा-निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता फरियादियों को समय पर न्याय व उनकी समस्यों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना कर्तव्य है समाधान दिवस में आई हुई दो शिकायतों का निस्तारण थाना परिसर में ही कर दिया गया शेष शिकायतों में पुलिस द्वारा मामले के निस्तारण हेतु टीम को रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर उ0 नि0 विनय कुमार,, उ0 नि0 बृजेश कुमार यादव, उ0 नि0 तिरुपुरारी, कांस्टेबल योगेश कुमार, सौरभ मिश्रा, महिला कांस्टेबल रागिनी यादव, कांस्टेबल नेहा समेत राजस्व कर्मी व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
