Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के मॉडल प्राथमिक विद्यालय कनू- कोटवा में मातृ दिवस ( मदर डे) को लेकर विशेष कार्यक्रम किया गया। बच्चों ने अपनी मां के ऊपर पुष्प अर्पित कर उनकी आरती उतारी संकल्प लिया कि उम्र भर मन की आज्ञा का पालन करेंगे। वहीं कुछ बच्चों ने बुढ़ापे के मन की लाठी बनने के लिए बताया। कार्यक्रम को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हस्त निर्मित कार्ड खताओं के लिए मनोरंजन खेल किया गया। बच्चों द्वारा कविता पाठ समूह नृत्य फैशन शो और मां के नि- स्वार्थ प्रेम के सम्मान में विशेष असेंबली बनाई गई। इससे बच्चों ने अपने मां का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को लेकर सहायक अध्यापक अमरीश जायसवाल ने बताया कि आज मातृ दिवस है मां के प्रति मां के प्यार मां का त्याग मां का समर्पण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम सीमा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त होगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ रहे छात्र उनकी मां प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा सहायक अध्यापक हनुमान शरण यादव एजुकेटर शिखा मिश्रा शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |