Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मानक विहीन ईंट भट्टों पर कार्रवाई तय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा अन्नपूर्णा भवन! समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग, लक्ष्य आधारित कार्य करें- डीएम


बलिया। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित कर-करेतर वित्त एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन से नया लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, वे पूर्व निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर ही वसूली अभियान को गति दें।

डीएम ने वाणिज्य कर विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वार्षिक लक्ष्य को मासिक लक्ष्य में विभाजित कर योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाए, ताकि समय पर राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान उन्होंने मानकों के विपरीत संचालित ईंट भट्टों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और अवैध संचालन पाए जाने पर उन्हें बंद कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां वर्तमान स्थिति को यथावत रखा जाए।

जिलाधिकारी ने “अन्नपूर्णा भवन” निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर बेहतर एवं उपयोगी जमीन का चयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सभी एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |