Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण! डीएम व निदेशक पेंशन ने लगाया चंदन का पौधा, “पेंशन आनंद उपवन” बना आकर्षण का केंद्र


बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण आध्यात्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं निदेशक पेंशन रविंद्र कुमार ने फीता काटकर अभिलेखागार का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर स्थित पार्क में चंदन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे ने बताया कि कोषागार परिसर में वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “पेंशन आनंद उपवन” में सरोवर का निर्माण तथा महादेव कुंड का पुनर्निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित पेंशनर भवन की व्यवस्था की गई है, जहां शौचालय, शुद्ध पेयजल, पुस्तकालय एवं संगीत वाद्ययंत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, योग, व्यायाम और मनोरंजन हेतु भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम में अपर निदेशक कोषागार निदेशालय, बड़ी संख्या में पेंशनर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |