Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सभी जनमानस व व्यापारी भाइयों से भीषण गर्मी से बचने की अपील - रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। व्यापारिकध्औद्योगिक सुरक्षा फॉर्म के सदस्य समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें रविवार को जारी चेतावनी में 24 घंटे भीषण गर्मी का प्रकोप बताया गया है कि आज सोमवार दोपहर तक सभी जनमानस व व्यापारी भाइयों से अपील है कि 2 बजे तक भीषण गर्मी का प्रकोप अत्यधिक रहेगा। जिसमें प्रतापगढ़ भी शामिल है। आप सब इस जारी हुई चेतावनी को संज्ञान लेकर अपनी दुकान 2रू00 बजे के बाद ही खोलें। सभी जनपदवासी अपने-अपने घरों में रहकर ही कार्य करें। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि सभी जनमानस व व्यापारी बंन्धु अपने स्तर से भी सभी को सचेत करने की कृपा करें। जिलाधिकारी ने आवाहन किया है कि सभी इस चेतावनी का पालन करें। जिससे प्रतापगढ़ जिले में सभी जनमानस सुरक्षित रहें। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, डॉ0 दयाराम मौर्य, आनंद मोहन ओझा, राजीव आर्य, आदर्श कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |