Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में सपा नेता घायल


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर निवासी मुन्नू यादव आज मोटरसाइकिल से अमेठी जा रहे थे कि अचानक इनकी मोटरसाइकिल के सामने आवारा कुत्ता आ जाने से इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और यह गिर गये जिससे इनके बाएं पैर में गहरी चोट आ गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया जहां ईलाज चल रहा है ।सपा नेता के चोटिल की सूचना पर पहुंचे सपा नेता व विधायक कार्यालय प्रभारी अरुण प्रजापति ने बताया कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है और उसके सुख-दुख में शामिल होना हमारे परिवार की परम्परा है।आज संग्रामपुर क्षेत्र के सक्रिय समाजवादी पार्टी के नेता मुन्नू यादव का सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे जिनकी जानकारी मिलने पर विधायक अमेठी महराजी देवी के आदेश पर उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |