कन्नौज। जनपद मे संचालित गौशालाओं मे चारे की सतत एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर से विकास खंड कन्नौज द्वारा दान किए गए 200 कुंतल भूसा से लदी 10 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भूसा सहजापुर जलालपुर पनवारा चैरा चांदपुर नेरा बेहरीन भवानीपुर प्रताप तेरा मल्लू गंगधरापुर सौसरी तथा आंटी स्थित गौशालाओं मे प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूसे की प्राप्ति भंडारण एवं वितरण का शत-प्रतिशत अभिलेखीकरण किया जाए। किसी भी स्तर पर अनियमितता शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार अधिक मात्रा मे भूसा क्रय करने तथा अग्रिम व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं समुचित देखभाल शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे है। वर्तमान गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं मे चारा स्वच्छ पेयजल छाया स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारीध्जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदुल सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी खंड विकास अधिकारी कन्नौज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
