कन्नौजः तेज आंधी से मकान पर गिरा शीशम का पेड़ बाल बाल बचे घरवाले
May 01, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। गुरुवार की रात को तेज आई आंधी से क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी आरिफ पुत्र रुआब के दरवाजे पर खड़े शीशम का पेड़ फट कर मकान पर गिर पड़ा जिससे मकान का मुख्य दरवाजा बंद हो गया इसके अलावा मकान का आंशिक भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पेड़ गिरने से घर के लोग बाल बाल बच गए सुबह मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान वकील अहमद और क्षेत्रीय लेखपाल श्याम नारायण द्विवेदी समाज सेवी जकील अहमद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
