आगरा। तिरंगा चैक सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम ने आज 3001 दिन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान में सहभागिता निभाई गई।
कार्यक्रम में मधूनगर मंडल मंत्री श्रीमती प्रियंका दास, बूथ अध्यक्ष अंकित दीक्षित एवं कवि विपिन चैहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बाजार कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में राजेश यादव, अजय नोतनानी, अनिल कुमार, संजय नोतनानी, तेज सिंह, डॉ. अमन सक्सैना, हुकुम सिंह, विनोद त्यागी, अरुण चैहान, अमित सागर, सलमान अब्बासी, हरप्रीत सिंह (काकू), सत्येंद्र दुबे, पंकज यादव, दिनेश अरोरा, सुनील कोहली, उमा फौजदार, श्रीमती तूलिका दास सक्सेना, सुधीर कुमार, इमरान अब्बास, शिव शंकर सहज, अनुराग कमांडो, अनुराग सिंह, उत्कर्ष यादव, मुकेश बाबू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजय नोतनानी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 2018 से निरंतर संचालित यह कार्यक्रम अनुशासन, संगठन और देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बाजार कमेटी के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
