सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थाना पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।
Sonebhadra: 05 लाख रुपये का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
May 20, 2026
