Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: भैंसोरा में अत्याधुनिक फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन प्लांट का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने किया


लखनऊ। राजधानी को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जोन-4 के भैंसोरा क्षेत्र में अत्याधुनिक थ्ब्ज्ै (फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन) प्लांट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा किया गया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह प्लांट प्रतिदिन लगभग 150 टन कूड़े के निस्तारण की क्षमता रखता है।

महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद ममता रावत, पार्षद संजय सिंह राठौर, मधुबाला त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव कुमार जी, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, जोन 4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला एवं अन्य गणमान्यजन व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जलभराव, नाली एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा किला मोहम्मदी नाले का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई न दें तथा नियमित रूप से कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य लखनऊ को देश के सबसे स्वच्छ एवं हरित शहरों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि भैंसोरा स्थित यह अत्याधुनिक थ्ब्ज्ै प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं तेज बनाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहा है।

नगर निगम द्वारा शहर के 8 जोन में कुल 51 स्थलों पर च्ब्ज्ै एवं थ्ब्ज्ै निर्माण हेतु स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 24 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 15 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है एवं शेष 12 स्थलों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भैंसोरा स्थित इस प्लांट के शुरू होने से भरवारा वार्ड, मल्हौर वार्ड, खरगापुर वार्ड एवं गोमती नगर विस्तार सहित आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। साथ ही आसपास के जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) को समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी।

लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस अत्याधुनिक परिसर में 150 वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त परिसर में हरियाली एवं ग्रीन बेल्ट के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है तथा अब तक लगभग 4000 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |