Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महापौर ने जोन-1 की समन्वय बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की, 15 जून तक नाला-नाली सफाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश


लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-1 की समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, नाला-नाली सफाई, अतिक्रमण हटाने, राजस्व वसूली, विद्यालयों में विकास कार्यों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जोन-1 के पार्षदध्पार्षद दल उपनेता भाजपा सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पार्षदध्पार्षद दल नेता सपा कामरान बेग, पार्षद सफीकुर्रहमान ‘चचा’, यावर हुसैन ‘रेशु’, मुकेश सिंह ‘मोंटी’,आशीष सिंह ‘हितैषी’ तथा नामित पार्षद रूप चंद्र अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर ने बरसात से पूर्व नाला एवं नाली सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक सभी नालों और नालियों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी एलएसए (स्ै।) की होगी और इस संबंध में दोबारा कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।

महापौर ने कहा कि वार्ड मैनेजर संबंधित पार्षदों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन सफाई कार्यों की निगरानी करें और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल सफाई कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 जून तक जोन में कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए।

महापौर ने निर्देश दिए कि जोन में उपलब्ध नौ कूड़ा उठाने वाले वाहनों का समय रहते रखरखाव कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान भारी मात्रा में कूड़ा उठाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महापौर ने इंजीनियरिंग विभाग से जोन में अतिक्रमण की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने लालबाग क्षेत्र में सड़कों पर खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान करने तथा उन्हें हटाने के निर्देश दिए। साथ ही लालकुआं चैराहे पर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

महापौर ने सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और अस्थायी अतिक्रमणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी तथा यातायात बाधित करने वाले स्थलों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निर्देश दिए कि विद्यालयों से संबंधित कर मामलों में प्राप्त आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा जिन संस्थानों को कोई आपत्ति नहीं है उनसे कर जमा कराने के लिए संपर्क स्थापित किया जाए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 6 जून तक विद्युत व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति और विद्यालयों से संबंधित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सभी बिंदुओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी पार्षदों से जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, जोनल अधिकारी ओ.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता जोन-1 अतुल मिश्रा, जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक सहित एसएफआई, जेई एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |