Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा वीर सावरकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित


लखनऊ। मेरा युवा भारत, लखनऊ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)के डिप्टी डायरेक्टर श्री अनुराग यादव के निर्देशन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास की भावना को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वीर सावरकर जी के जीवन, विचारों एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सामावल चिस्ती ने प्रथम स्थान, मोहिनी ने द्वितीय स्थान तथा शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता प्रतिभागियों को जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक व् चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ एवं बंधन बैंक- कल्ली पश्चिम के शाखा प्रबंधक- अवनीश मिश्रा द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने कहा कि “वीर सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार राष्ट्रसेवा, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हैं। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं युवाओं ने वीर सावरकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |