Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार, बदहाल सफाई व्यवस्था से बढ़ा बीमारी का खतरा! नालियों में जमा कूड़ा-करकट, जगह-जगह फैली गंदगी से लोग परेशान


बीसलपुर। विकासखंड परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। ब्लॉक परिसर की नालियां गंदगी और कूड़े-करकट से पटी हुई हैं, जबकि जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ब्लॉक कार्यालय से लेकर हर्बल पार्क तक अव्यवस्थाओं का आलम दिखाई दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ब्लॉक मुख्यालय की यह स्थिति है तो गांवों में सफाई व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। नालियों की नियमित सफाई न होने से जलभराव की समस्या बढ़ रही है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से फैल रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान और स्वस्थ भारत मिशन के तहत लगातार साफ-सफाई के दावे कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। ब्लॉक परिसर की बदहाल तस्वीरें सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं।लोगों ने ब्लॉक प्रशासन से कई बार सफाई कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नालियों में जमा गंदगी और कूड़े के ढेर चूहों और मच्छरों का अड्डा बन चुके हैं। लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |