Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः सीएमओ के निर्देश पर हरिहरपुर मुर्गी फार्म चेक करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम,हुई थी शिकायत! टीम ने फार्म से निकलने वाले अपशिष्ट,आबादी से दूरी और साफ-सफाई की स्थिति की जांच


लंभुआ/सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ क्षेत्र के हरिहरपुर सहीनवा में  चल रहे लेयर मुर्गी फार्म की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीएमओ के निर्देश पर लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच टीम ने बुधवार को सहिनवां गांव पहुंचकर फार्म का निरीक्षण किया।

जांच टीम में सीएचसी लंभुआ से एआरो संतोष कुमार पांडेय,बीपीएम गिरजा शंकर शुक्ल और वरिष्ठ सहायक राजेश सरोज शामिल रहे। टीम ने फार्म से निकलने वाले अपशिष्ट, आबादी से दूरी और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की टीम जांच के लिए भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान गीता देवी ने 28 अप्रैल को सीएमओ सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि सहिनवां में पंकज वर्मा व संदीप वर्मा द्वारा 3000 मुर्गियों का फार्म बिना एनओसी व लाइसेंस के आबादी से मात्र 100 मीटर दूर चलाया जा रहा है। इससे बर्ड फ्लू व रानीखेत जैसी बीमारियों का खतरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |