लंभुआ/सुल्तानपुर। गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन ने धोपाप धाम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, गोताखोर व पुलिस बल की तैनाती के संबंध में अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम प्रीति जैन ने बताया कि 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व है,जिसकी तैयारियों को लेकर धोपाप धाम का निरीक्षण किया गया है।
गौरतलब है कि गंगा दशहरा पर धोपाप धाम में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक कृपा निधान गुप्ता, लेखपाल सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लोटिया संजय सिंह, शाहगढ़ प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,पूर्व प्रधान मकसूदन वीरू सिंह समेत राजस्व व पुलिस विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
