अमेठीः सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित के मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
May 20, 2026
अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी राजपरिवार की सदस्य रानी अमिता सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचकर अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की।बैठक के दौरान बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी पहुँच तथा युवाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर रानी अमिता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना प्राथमिकता है। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर उपचार और बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से आमजन को राहत दिलाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।बैठक में अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, आलोक तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अमित, रामेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने जनसेवा और विकास के प्रति अपने समर्पण को दोहराया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

