Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः समर कैम्प का हुआ समापन ! बच्चों को आनंद के साथ नई चीजें सीखते देखना अच्छा अनुभव - राजकुमारी आकांक्षा सिंह


अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) में बुधवार को विगत पाँच दिनों से अनवरत चल रहे समर कैम्प का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता राजकुमारी आकांक्षा सिंह उपस्थित रहीं। राजकुमारी आकांक्षा सिंह ने विद्यालय का भ्रमण करके विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अनुभव प्राप्त किए और बच्चों के विभिन्न गतिविधियों को देखकर सराहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों को आनंद के साथ नई चीजें सीखते देखना एक अच्छा अनुभव है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि एनबीटी के अमेठी और सुलतानपुर जिले के संवाददाता डॉ आशीष त्रिपाठी सम्मिलित हुए। उन्होंने जर्नलिज्म की क्लास ले रहे विद्यार्थियों को पत्रकारिता के गुण सिखाए। उन्होंने मीडिया के इतिहास, मीडिया के प्रकारों, पत्रकारों के कार्यों, पत्रकारिता के कोर्सेस और इस क्षेत्र में करियर के ऑप्शंस पर प्रकाश डाला। इसी के साथ विद्यालय में अनवरत पाँच दिनों से चल रही पॉटरी, बॉक्सिंग, कुकिंग, क्रिकेट, जर्नलिज्म, मेहंदी, ऑर्ट, क्राफ्ट, ऑब्सटेकल कोर्सेस आदि गतिविधियों का समापन हुआ। समर कैम्प में लगभग 700 विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों में प्रतिभाग किया और नई चीजें सीखी। अंतिम दिन विद्यार्थियों को प्लैनेटोरियम का शो भी दिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने कहा कि हम विद्यार्थियों की सर्वोन्मुखी उन्नति हेतु सदैव प्रतिबद्ध हैं। यह समर कैम्प निरूसंदेह विद्यार्थियों में नए कौशलों का विकास करेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |