प्रतापगढः पीस कमेटी की बैठक में नगर पंचायत कोहंडौर का कोई व्यापारी नहीं शामिल रहा , नहीं दी गई सूचना! कोहड़ौर पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों को मलाल
May 24, 2026
कोहंडौर/प्रतापगढ़। शनिवार को बकरीद त्यौहार के मद्देनजर थाना कोहंडौर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई।जिसकी सूचना पुलिस के ग्रुप में प्रसारित की गई थी।परन्तु अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन जायसवाल, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,सभासद पवन कुमार जायसवाल,पूर्व प्रधान पवन कुमार,एवं व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि मेरा नाम ग्रुप में नहीं है और जिनके हैं उन्होंने वाट्सअप सूचना पर ध्यान नहीं दिया।कोहंडौर के सम्मानित व संभ्रांत व्यापारियों तथा पदाधिकारियों ने बताया कि इसके पूर्व के थानाध्यक्ष थाने के एक रजिस्टर में सबका नाम और मोबाइल नंबर नोट रखते थे। ग्रुप में सूचना डालने के बाद भी क्षेत्र की पुलिस द्वारा अलग से फोन करके बैठक में आमंत्रित किया जाता था ।लेकिन अब ऐसा व्यापारियों के साथ नहीं किया जाता है।कोहड़ौर पुलिस की इस कार्यशैली से व्यापारी दुःखी व नाराज हैं।उक्त बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज भी मौजूद रहे।दूर दराज की मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग तथा रामापुर सभासद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

.jpg)