Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेन्टल सेवाओं को मिलेगी मजबूती


कन्नौज। दन्त स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डेन्टल हाईजिनिस्ट एवं डेन्टल मैकेनिक के समूह ‘ग’ पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप नियमावली-1993 के अंतर्गत निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप कुल 06 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जनपद कन्नौज मे की गई है। डेन्टल हाईजिनिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान ₹9300-34800 ग्रेड वेतन 4200 (लेवल-6) के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन जनपद कन्नौज में नियुक्त किया गया है।

जनपद मे वर्तमान मे कुल 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं, जिनके सापेक्ष 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेन्टल हाईजिनिस्ट के पद रिक्त थे। इन रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थी प्रशांत वर्मा की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौज एवं अनरुद्ध पटेल की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम तथा गायत्री सिंह की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमर्दा और आशीष कुमार की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर व हरिकेश कुमार अग्निहोत्री की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकरावा के साथ ही सभ्याकटियार की नियुक्ति समधन मे की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि इन नियुक्तियों से जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दन्त चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर दन्त उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि भविष्य मे जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दन्त स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |