Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय मे स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


गुरसहायगंज /कन्नौज। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य मे बीड़ी श्रमिक हॉस्पिटल मे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बीडी श्रमिक चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मुकेश कुमार गोला ने बताया कि शिविर का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव रामानंद कटियार द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य शिविर मे बीड़ी श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एक्स-रे स्क्रीनिंग एवं दवा वितरण किया गया। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण पोटली किट एवं ग्लूकोज वितरित किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डाक्टर के.पी. त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी कन्नौज प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाक्टर शरद द्विवेदी डाक्टर दानिश मनोज सविता डाक्टर अगद शर्मा ध्यानेंद्र सिंह तथा बीडी श्रमिक हॉस्पिटल से डाक्टर अजय आर्या डाक्टर अंकुर सिंह सन्तोष मिश्रा फार्मेसी ऑफिसर श्रीमती गायत्री देवी वर्मा नर्सिंग ऑफिसर एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुष्मान भारत एवं जिला स्वास्थ्य समिति की टीम भी मौजूद रही। स्वास्थ्य शिविर मे बड़ी संख्या मे लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |