कन्नौज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया गया बरामद
May 08, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठठिया पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को थाना ठठिया क्षेत्रांतर्गत घर से खेलते खेलते कहीं गयी हुई एक बालिका को सकुशल बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना ठठिया क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी सात वर्षीय पुत्री का अपनी मौसी के घर ग्राम जुर्रापुर्वा से कही चली जाने के संबंध में थाना ठठिया पर प्रार्थना पत्र दिया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना ठठिया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु थाना ठठिया से कई टीमे गठित की गयी थी टीमों के अथक प्रयास से 06 घण्टे के अन्दर ही गुमशुदा बालिका को थाना ठठिया पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल बरामद किया गया।
