पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज शुक्रवार को अपने जनसहयोग कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जन समस्याये सुनी और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। जनता दर्शन के दौरान क्षेत्र के लोगो ने बाढ से होने वाली क्षति के बारे में बताया और बचाव एवं राहत कार्यो को कराने की मांग की। शहर के ब्रहमचारी घाट, सुस्वार, नाकूड़, बेहरीखेड़ा के अलावा अमरिया क्षेत्र के ग्राम जगत आदि जो हर वर्ष देवहा नदी में आने वाली बाढ़ से होने वाले कटान से प्रभावित होते है उस कटान को रोके जाने हेतु बाढ़ से पूर्व व्यवस्था कराये जाने की मांग की जिस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों एव जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये राज्यमंत्री श्री गंगवार ने नदी कटान रोकने के लिए पिचिंग आदि की व्यवस्था करने को कहा।
जनता दर्शन के दौरान अपनी अपनी समस्याये लेकर उमड़ी भारी संख्या में उमड़ी भीड़ में किसी ने जमीन पैमाईश कराने, किसी ने राशन कार्ड बनवाने, अवैध कब्जे हटवाने, सी0सी0 रोड व नाली वनवाने बिजली बिल सही कराने सहित पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित समस्यायें रखी जिसपर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से फोन से वार्ता कर और पत्र लिखकर समस्याओ के समाधान के निर्देश दिये राज्यमंत्री श्री गंगवार ने साफ तौर पर कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए इस में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
जनता दर्शन में छत्रपाल, संतराम, शुशीला देवी, फूलमती, कुवरसेन, रानी सिंह, लालता प्रसाद, गोविन्द पाल सिंह, सुनील, हरीशंकर, रूपलाल, ज्वालाप्रसाद, सब्बीर अली सहित क्षेत्र के दूरदराज गांव से आये लोगो ने अपनी अपनी समस्याये रखी।
