लंभुआ/सुल्तानपुर। विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 32 हजार 800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता रिंकी सरोज निवासी देवलपुर ने लंभुआ थाने में तहरीर दी है।
रिंकी का आरोप है कि अफसर इंद्रीशी, आफताब आलम व निसार उर्फ महफूज ने वीजा बनवाने के नाम पर 24 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक किश्तों में कुल 1,32,800 रुपये गूगल पे से लिए। 28 अप्रैल 2024 को टेक्निकल दिक्कत बताकर वीजा देने से इनकार कर दिया। 5 मई को पैसे मांगने पर टालमटोल करने लगे।
9 जुलाई 2024 को हाटा बाजार में तीनों मिले तो गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि ष्तुम जैसे बहुत पासी को देख चुका हूं। गला काटकर मुर्गा-बकरा के साथ बेच देंगे।ष् आरोप है कि सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी की गई। पैसे वापस मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई।
लंभुआ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी,धमकी व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
.jpg)