लखनऊः इटौंजा विद्युत उपकेंद्र के शिवपुरी फीडर के उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत! विधायक के प्रयास से शिवपुरी फीडर में जल्द होंगे दो फीडर
May 29, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का ताला बी विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सराहनीय कार्य से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है वहीं पहुंच के शिवपुरी फीडर पर आए दिन बिजली की समस्या रहती है। इसी को देखते हुए विधायक ने शिवपुरी फीडर में दो फीडर करने का निर्णय लिया। बता दें कि अभी तक शिवपुरी फीडर में अधिक गांव होने से आए दिन बिजली की समस्या रहती थी, कहीं तार टूट जाते थे, तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फूक जाते थे, इस समस्या को दृष्टिगत रखकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने निर्णय लिया। वहीं विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि इटौंजा के शिवपुरी फीडर में दो फीडर बनाने के लिए उनके प्रयास से प्रस्ताव भेजा गया हैं,जल्द ही यह कार्य हो जायेगा। इससे इस क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेंगी। वहीं क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि इस फीडर के अंतर्गत शिवपुरी, अकड़रिया कलां,दुघरा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर, रायपुर राजा,कुंडापुर, सिंघामऊ, बरगदी,साहपुर सहित दर्जनों गांव शामिल हैं। जिससे अधिक लोड शिवपुरी फीडर पर पड़ता है, दो फीडर हो जाने से यह लोड कम हो जायेगा और लोगों की बिजली की समस्या से निजात मिल सकेंगी। अभी तक अधिक गांव हो जाने से रात में घंटे बिजली गुल हो जाती है,कहीं ना कहीं ट्रांसफार्मर से फेस उड़ जाता हैं। जिसको ठीक करने में काफी समय लगता हैं, जहां गर्मी का प्रकोप जारी है, ऐसे में लोगों को बिजली समस्या की मार झेलनी पड़ रही है। जिससे यह फैसला जनता के हित में होगा। जनता ने कहा यह कार्य हो जायेगा ,तो विधायक के द्वारा यह सराहनीय कार्य होगा।

.jpg)