लखनऊः युवक ने की आत्महत्या, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
May 29, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिंगवा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान शुभम शर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम परसऊ थाना महिगवां हुई। मृतक शुभम गुडंबा क्षेत्र के एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था,उनके परिवार में माता सुमन देवी और एक छोटा भाई शामिल हैं। पिता हनुमान प्रसाद परसऊ गांव में खेती किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं परिजनों के अनुसार, बीते गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे शुभम घर में अकेले थे। इसी दौरान अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।जब काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, उन्हें रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल साढ़ामऊ बीकेटी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

.jpg)