Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः व्यापारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार! व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या की साजिश पारिवारिक रंजिश में रची गई, मुख्य शूटर समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें सक्रिय


पीलीभीत। जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र में व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में गठित पांच पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शिवम उर्फ सर्वजीत सहित अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद पूरे व्यापारिक समुदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी। पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए मामले का तेजी से अनावरण कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार 28 मई 2026 को बिलसंडा क्षेत्र के बमरौली तिराहा स्थित पंकज कटियार की साइकिल दुकान पर कुछ लोग जबरन घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी भागने लगे। इसी दौरान पास में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंचे और भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया।

बताया गया कि इसी दौरान आरोपी पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

घटना के संबंध में वादी पंकज कटियार की तहरीर पर थाना बिलसंडा में सात नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच के दौरान चैंकाने वाला खुलासा हुआ कि वादी पंकज कटियार और उसके ससुर रमेश चंद्र कटियार के परिवार के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते रमेश चंद्र कटियार और उसके बेटों विमल व सीतेश ने पंकज कटियार को सबक सिखाने के लिए बाहरी बदमाशों से संपर्क किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शिवम उर्फ सर्वजीत नामक युवक को घटना को अंजाम देने के लिए 20 हजार रुपये देने का सौदा किया था। इसके बाद शिवम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने साजिश में शामिल तीन आरोपियोंकृरमेश चंद्र कटियार, विमल और सीतेशकृको गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शाहजहांपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम उर्फ सर्वजीत और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या के बाद व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |