Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मोड़ पर दूसरा हैंडपंप शुरू, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत! स्वच्छता की पाठशाला की पहल, जनसेवा को मिला नया विस्तारय डॉ. पारुल मित्तल ने किया उद्घाटन


पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए जिला अस्पताल मोड़ पर “स्वच्छता की पाठशाला” द्वारा दूसरे हैंडपंप का उद्घाटन किया गया। यह पहल खासतौर पर राहगीरों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, जिससे तपती धूप में लोगों को राहत मिल सके।

हैंडपंप का उद्घाटन टीबी हॉस्पिटल की डॉ. पारुल मित्तल ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं फूलमाला अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है।

“स्वच्छता की पाठशाला” संस्था द्वारा लगातार ऐसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो आमजन के दैनिक जीवन को सरल बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं। सड़क किनारे पेयजल की व्यवस्था करना न केवल मानवीय संवेदना का परिचायक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में संस्था के ब्रांड एंबेसडर अनिल मैनी का विशेष योगदान और नेतृत्व देखने को मिला। उनके मार्गदर्शन में संस्था लगातार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उनके नेतृत्व की सक्रियता और सेवा भाव ने इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजेश गंगवार, शेर सिंह, मैनी कलेक्शन के स्टाफ अनोखे लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे गर्मी में आमजन के लिए बड़ी राहत बताया।

यह पहल निश्चित रूप से आने वाले दिनों में राहगीरों के लिए राहत का साधन बनेगी और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को और मजबूत करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |