Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: भवसिंहपुर पौधशाला में लगा श्रमिक स्वास्थ्य मेला एवं आरोग्य मेला


संग्रामपुर/अमेठी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई दिन शुक्रवार को काम करने के लिए मानसिक रूप से एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने  के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर की स्वास्थ्य टीम द्वारा संग्रामपुर के पौधशाला भवसिंहपुर विकास खंड संग्रामपुर में श्रमिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में तैनात चिकित्सक द्वारा कार्यस्थल पर व क्षेत्र के मजदूरों का डायबिटीज, ब्लडप्रेशर,नेत्र, त्वचा,टीबी, स्क्रीनिंग हेपेटाइटिस बी एवं सी और बच्चों का टीकाकरण किया गया। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करने की व्यवस्था की गई। आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि आज 1 मई को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मना रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मजदूरों को कार्यस्थल पर तनाव, मानसिक दबाव और काम के माहौल को सुरक्षित और साकारात्मक बनाने को लेकर संग्रामपुर के पौधशाला भवसिंहपुर पर श्रमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें उनका विभिन्न प्रकार की जांच की गई।इस मेले में लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उन्हें निशुल्क दवा दी गई कुछ मजदूरों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।इस कार्यक्रम में महिला मजदूर की संख्या अधिक रही।इस कार्यक्रम को लेकर वन दरोगा रणवीर सिंह ने स्वास्थ्य टीम की सराहना करते हुए कहा की आये दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर से मजदूरों का इलाज होता रहता है सभी को दवाएं आदि सुविधाएं मिलती रहती है लेकिन आज के इस कार्यक्रम से मजदूरों का सम्मान बढ़ाया गया है।इस कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ भरत श्रीवास्तव, नर्सिंग आफिसर मनीष मिश्रा,बीसीपीएम तीर्थराज यादव गौरव पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, राजेन्द्र यादव, तेज बहादुर मिश्रा, लाल बहादुर, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |