Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलिया: खरीफ बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग दोबारा शुरू, 24 मई तक करें आवेदन


बलिया। खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामान्य, संकर एवं बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। किसान 24 मई तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसान उड़द, मूंग, अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का सहित विभिन्न दलहन एवं श्री अन्न फसलों के मिनीकिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ढैंचा बीज तथा सामान्य एवं संकर धान बीज की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों अथवा निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |