Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संभल: जन सेवा दल की रैली में 2027 चुनाव को लेकर हुंकार! युवाओं और वंचित समाज की राजनीति पर जोर


संभल/ग्राम मऊ।राजनीतिक संगठन जन सेवा दल और युवा सत्ता पार्टी की संयुक्त जनसभा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक हुंकार भरी गई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, वंचित समाज की भागीदारी और नई राजनीतिक ताकत खड़ी करने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम श्रीवास्तव, मुरारी श्रीवास्तव, नन्हे सिंह श्रीवास्तव और राजपाल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक पदाधिकारी मौजूद रहे।


सभा को संबोधित करते हुए जन सेवा दल के प्रमुख नेता विनेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने वर्षों तक वंचित समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन उन्हें सत्ता और विकास में उचित भागीदारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जन सेवा दल का उद्देश्य उन समाजों को राजनीतिक ताकत देना है जिन्हें अब तक सत्ता से दूर रखा गया।


उन्होंने जाट, प्रजापति, कश्यप, विश्वकर्मा और अन्य पिछड़े समाजों को एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा कि यदि वंचित समाज एकजुट हो जाए तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने और “गुलामी की राजनीति” छोड़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में रामवीर सिंह, रामनरेश सिंह, राकेश वर्मा, लालचंद वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, उमेश सेन, रवि दत्त, राजेंद्र, देवेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, अतुल नंदवंशी, चौधरी कृष्णपाल प्रधान, पूरन चंद, अजीत बालाजी, राजेश ठाकुर, राजोल सेन, शाकिर सेन, भोलाराम सविता, उमेश मथुर नंदवंशी तथा अरविंद ठाकुर सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अपने भाषण में विनेश ठाकुर ने बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश का युवा वर्तमान व्यवस्था से नाराज है और रोजगार, शिक्षा तथा सामाजिक भागीदारी की मांग कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो दो वर्षों में प्रत्येक परिवार को सरकारी नौकरी देने जैसी योजनाओं पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन सेवा दल मात्र डेढ़ साल पुराना संगठन होने के बावजूद प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। साथ ही युवा सत्ता पार्टी के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देने का काम करेगा।


सभा के दौरान विनेश ठाकुर ने अपने लिवर ट्रांसप्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वे लगातार समाज और संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संघर्ष, संगठन और समर्पण की राजनीति अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “जन सेवा दल जिंदाबाद” और “विनेश ठाकुर जिंदाबाद” के नारे लगाए। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |