Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः किसान दिवस में 16 शिकायतें प्राप्त, वर्मी कम्पोस्ट व नैनो यूरिया पर किसानों को दी गई जानकारी


आगरा। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। किसान दिवस में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सहकारिता विभाग की 4, उप कृषि निदेशक की 3, सिंचाई विभाग की 2, उप जिलाधिकारी टुंडला की 1, उप जिलाधिकारी सदर आगरा की 1, वन विभाग की 1, विद्युत विभाग की 1, जिला अग्रणी बैंक की 1, जिला कृषि अधिकारी की 1 तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी की 1 शिकायत शामिल रही।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र विचपुरी के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने वर्मी कम्पोस्ट, मिट्टी की जांच तथा मूंग व ढैंचा की खेती के लाभ बताए। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. प्रहलाद सिंह ने नैनो टेक्नोलॉजी से निर्मित यूरिया एवं डीएपी के प्रयोग की जानकारी दी।

इसके अलावा दिव्यभूमि एग्रीक्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मृणाल अग्रवाल ने एफपीओ से किसानों को होने वाले लाभों के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, श्याम सिंह चाहर, लक्ष्मी नारायण बघेल, सोमवीर यादव, प्रेम सिंह, लाखन सिंह समेत लगभग 70 किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |