Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः 8.14 करोड़ की लागत से बने नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण


आगरा। विधानसभा क्षेत्र के खदोली कस्बे में मंगलवार को नवीन 33ध्11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. ै. च्. सिंह बघेल की उपस्थिति में किया गया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर लगभग 8.14 करोड़ रुपये की लागत आई है।

नवीन विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से खदोली कस्बे सहित आसपास के बड़े क्षेत्र को निर्बाध एवं पर्याप्त वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया तथा जनहित में किए गए इस कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डीवीवीएनएल के एसई, एक्सईएन, एसडीओ, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिले स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा गया कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनका संकल्प है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |