Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: शारदा कॉलोनी व आसफ जान मोहल्ले में नव निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण! नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन,क्षेत्रवासियों को मिली राहत


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 5 स्थित शारदा कॉलोनी में रामरतन के मकान से रोहित सत्यप्रकाश के मकान तक तथा वार्ड संख्या 26 के आसफ जान मोहल्ले में दिनेश रस्तोगी के मकान से सकटूमल के पाकड़ तक नव निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे, जिसके कारण विशेष रूप से बरसात के मौसम में आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद अब लोगों को काफी राहत मिली है और क्षेत्र में आवागमन सुगम हो गया है।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य के साथ लगातार जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं।क्षेत्रीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है तथा लोगों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में सभासद शिवम श्रीवास्तव, पुष्पा उपाध्याय, अवतार सिंह, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, सुनीता सिंह, चैतन्य गंगवार, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, प्रतीक अग्रवाल, स्वतंत्र देवल, नरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |