उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस साल करेगा 15 हजार पदों पर भर्ती-सीएम योगी
May 03, 2026
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल यूपी लोक सेवा आयोग की तरफ से 15 हजार खाली पदों पर भर्ती किए जाने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने रविवार को कहा कि अपने अब तक के 9 साल के कार्यकाल में 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी दे चुकी उनकी यूपी सरकार, सकुशल और पारदर्शी तरीके से भारत में सर्वाधिक नियुक्तियां करने का रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इस साल भी बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी।
Yogi Adityanath ने यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस साल Uttar Pradesh Public Service Commission के जरिए 15 हजार पदों पर भर्तियां पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी के इस स्टेटमेंट से यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी ने साफ किया कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यह बड़ा स्टेप लिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती की प्रक्रिया को पूरे तरीके के पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सीएम योगी ने कहा, 'सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने से रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है जिसमें धांधली करने वालों को उम्रकैद और संपत्ति सीज करने के सख्त प्रावधान हैं, यही कारण है कि सरकार अभी तक 9 लाख पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्तियां करने में सफल हो चुकी है।'
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था 'भगवान भरोसे' थी और इसी कारण से पूरा तंत्र ही बीमार था। उत्तर प्रदेश जैसा राज्य यूं ही 'बीमारू' राज्य नहीं बन गया था, उसे चयन की प्रक्रिया में बेईमानी, भेदभाव और भ्रष्टाचार ने बीमारू, गुंडागर्दी और अराजकता से त्रस्त यूपी बना दिया था।
