Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: पत्रकारिता के जनक थे देवर्षि नारद - मुरार त्रिपाठी


सुलतानपुर । आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व पत्रकारिता के आद्य पत्रकार थे। उनकी पत्रकारिता लोकमंगल कारी एवं निष्पक्ष रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरार त्रिपाठी ने कहा - नारद जी लोक कल्याणकारी, संदेशवाहक और लोक संचारक के रूप में थे। आद्य पत्रकार नारद जी की पत्रकारिता सज्जन रक्षक एवं दुष्ट विनाशक की थी । इसलिए देवर्षि नारद जी को आद्य पत्रकार एवं प्रथम समाचार प्रदाता माना जाता है। सोशल मीडिया के पदार्पण से पत्रकारिता में नारदीय परंपरा और भी प्रासंगिक हो गई है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। निष्पक्ष एवं लोकमंगलकारी पत्रकारिता होनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 बाल किशोर झा ने की। कार्यक्रम का समापन संघ के विभाग संघचालक डॉ0 ए0के0 सिंह जी ने की जबकि संचालन सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश , विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ0 राधाकृष्ण मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर प्रचारक सुशील जी, अभिषेक शुक्ल, देवेंद्र पाठक, विजय कुमार, पत्रकार बंधुओं में - जितेंद्र श्रीवास्तव , राकेश त्रिपाठी, दर्शन साहू, संजय तिवारी, भारतेन्दु मिश्र, अवधेश शुक्ल,विनय सिंह,सतीश पांडेय, संतोष पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय, शैलेश जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |