Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नौसेना शौर्य वाटिका का करेंगे उद्घाटन


लखनऊ। लखनऊ से सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 30 मई को राजधानी में श्नौसेना शौर्य वाटिकाश् का शुभारंभ करेंगे। वहीं यह कार्यक्रम लखनऊ के इकाना स्टेडियम के निकट स्थित नौसेना शौर्य वाटिका में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11रू10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा वह 11रू25 बजे नौसेना शौर्य वाटिका पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जायेगा। वहीं रक्षामंत्री सुबह 11रू30 बजे से दोपहर 1 बजे तक उद्घाटन समारोह और अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, सेना के अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजनाथ सिंह दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से वापस लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |