Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: कांग्रेश जिलाध्यक्ष ने डीएम को पत्र देते हुए बताया कि लाईट, स्मार्ट मीटर,जमीन को लेकर सौपा ज्ञापन।

स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली और तकनीकी खामियों की तत्काल जांच की मांग की गई।

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जनपद की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उम्भा बिजली समस्या: 2019 के नरसंहार के बाद भी उम्भा गांव में बिजली के खुले तार किसी बड़ी दुर्घटना का सबक बन सकति हैं। विभाग ने विद्युतीकरण का काम अब तक अधूरा क्यों छोड़ा है?
स्मार्ट मीटर घोटाला: जनपद में स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली और तकनीकी खामियों की तत्काल जांच की मांग की गई। अवैध खनन व बेरोजगारी: जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। आदिवासियों के हक की रक्षा: वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों की जमीन पर उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रशासन ने इन विषयों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन-आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन के समय मौजूद रहे पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, श्रीकांत मिश्रा, शीतला पटेल, इसरार अहमद मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |