Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: छात्रावास में 6 छात्राओं का अवैध कब्जा, अधीक्षक ने डीएम-एसपी से मांगी आवास खाली कराने के लिए महिला पुलिस बल।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कमरे खाली कराने के प्रयास के दौरान संबंधित छात्राएं विवाद करती हैं और अधीक्षक पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उन्हें परेशान करती हैं
सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, उरमौरा में 6 छात्राओं द्वारा अवैध रूप से कमरे पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। छात्रावास अधीक्षक ने इस संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उपनिदेशक को पत्र भेजकर महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास में निवास हेतु छात्राओं का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया है। चयन प्रक्रिया के बाद पूर्व में रह रही कई छात्राओं ने छात्रावास खाली कर दिया और नई चयनित छात्राओं को कमरे आवंटित कर दिए गए। इसके बावजूद 6 छात्राएं अब भी छात्रावास के कमरों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। अधीक्षक का कहना है कि कई बार नोटिस देने और मौखिक निर्देश के बावजूद ये छात्राएं कमरे खाली नहीं कर रही हैं, जिससे नई चयनित छात्राओं को रहने में दिक्कत हो रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कमरे खाली कराने के प्रयास के दौरान संबंधित छात्राएं विवाद करती हैं और अधीक्षक पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उन्हें परेशान करती हैं। इससे छात्रावास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। अधीक्षक ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि महिला पुलिस बल की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अवैध रूप से कब्जा किए गए कमरों को खाली कराकर नियमानुसार चयनित छात्राओं को आवंटित किया जा सके। वही समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि कुछ ऐसी लड़कियां है जो अवैध रूप से कमरा कब्जा की है छोड़ने पर एलिगेशन लगाती है। इस सम्बंध में पुलिस फोर्स की माग की गई है मामला सज्ञान में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |