Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मेडिकल कालेज सी- ब्लाक पड़ा अंधेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, दूर दराज से आये मरीज हुए परेसान जिमेदार छुट्टी पर।

सी ब्लॉक की प्रभारी डॉ0 ज्योति अग्रवाल ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही उन्हें इस ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है कहा कि हमको खुद समझ मे नही आ रहा है कि इस ब्लॉक में जनरेटर इनवर्टर जैसी सुविधा क्यों नहीं हो पाई हैं।

सोनभद्र। स्वास्थ्य व्यवस्था इस समय वेंटिलेटर पर पहुंच गई है आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रतिदिन डेढ़ से 2000 मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल कॉलेज में रात 12:00 से बिजली न होने के वजह से यहां भर्ती मरीजों के साथ ही ओपीडी और ब्लड टेस्ट करने वाले मरीज बेहाल हैं और तो और बिजली की व्यवस्था न होने की वजह से पानी की समस्या से भी यहां पर मरीज और उनके तीमारदार और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ भी बेहद परेशान हैं।12 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर जांच के लिए गए ब्लड सैंपल्स पूरी तरह खराब हो चुके हैं ऐसे में उन ब्लड सैंपल से कितनी अच्छी रिपोर्ट आएगी इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। यही नहीं मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर सहित तमाम ऐसी व्यवस्थाएं हैं जिसमें बिजली की समस्या आने के बाद कोई बैकअप नहीं है जिससे ऑपरेशन के दौरान बिजली जाने पर कोई बैकअप दिया जा सके मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में ना तो इनवर्टर की व्यवस्था है और ना ही जनरेटर की कोई सुविधा है वही अचानक बिजली चले जाने के बाद मरीज और उनके तीमारदार लगातार परेशान जबकि संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे निर्वाद रूप से बिजली दिए जाने की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है इस समस्या का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की रात 12:00 बजे से ही मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई बाधित है ऐसे में ऑपरेशन थिएटर ब्लड जांच व अन्य जांच के साथ ही पेय जल की व्यवस्था भी मेडिकल कॉलेज में बाधित हो गई है जिससे मरीज केवल गर्मी से ही नहीं बल्कि दिए जल के अभाव में भी इस गर्मी में बुरी तरह से परेशान हैं मरीजो  का कहना है कि आए दिन इस तरह की समस्या बनी हुई है, कल भी वह ब्लड रिपोर्ट लेने आए थे लेकिन बिजली न होने के वजह से रिपोर्ट नहीं मिला और आज भी सुबह से ही यहां आए हुए हैं लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने की वजह से रिपोर्ट नहीं मिल पाई है ऐसे में वह इंतजार कर रहे हैं कि कब बिजली आए और उन्हें रिपोर्ट मिले ताकि वह अपने मरीज का इलाज करा सके। हालांकि सी ब्लॉक की प्रभारी डॉ0 ज्योति अग्रवाल ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही उन्हें इस ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है और सी ब्लॉक में ब्लड जांच डेंटल ओटी जैसी व्यवस्थाएं हैं लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के वजह से काफी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि भैया नहीं समझ पा रही हैं कि अभी तक इस ब्लॉक में जनरेटर इनवर्टर जैसी सुविधा क्यों नहीं हो पाई हैं जिसको लेकर उनका कहना है कि इस संबंध में वह अधिकारियों से बात कर यह सभी सुविधा जल्द से जल्द इस ब्लॉक में उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि मरीजों को बिना किसी परेशानी के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकें। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि निश्चित रूप से लाइट न होने की वजह से जो ब्लड सैंपल्स लिए गए हैं वह प्रभावित होंगे जिसका असर जांच रिपोर्ट पर भी पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |