लंभुआ/सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े कार्यकर्ता एवं कुशल वक्ता सूर्यसेन सिंह उर्फ सूर्या ने भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उन्हें सुल्तानपुर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ राजू सिंह पूर्व प्रधान, अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह, पवन दुबे, हंटर, सूरज गुप्ता, कमलजीत यादव, कपिल कुमार और धर्मेंद्र सिंह ने भी बसपा ज्वाइन की है।
इस मौके पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि सूर्यसेन सिंह एवं उनके साथियों के जुड़ने पर लंभुआ विधानसभा में मजबूती मिलेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आवाहन किया। सूर्यसेन सिंह के बसपा में शामिल होने से लंभुआ की राजनीति में हलचल मच गई है।
