लंभुआ/सुलतानपुर।नगर पंचायत लंभुआ के कृष्णानगर डकाही बाईपास के समीप निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव द्वारा किया गया। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित यह प्याऊ बीते कई वर्षों से निरंतर सेवा दे रहा है।
इस अवसर पर सभासद राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में स्थानीय लोगों के सहयोग से यह प्याऊ चलाया जाता है, जिससे राहगीरों और क्षेत्रवासियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक पहल है, जिसमें सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहता है। उद्घाटन कार्यक्रम में अमित विकास, हरि सिंह, प्रदीप यादव, सुनील पाल, सतीश वर्मा, नंदलाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
