बीसलपुरः घर में घुसकर महिला व नाबालिग बेटी से मारपीट, चाकू से हमला! चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
April 26, 2026
बीसलपुर। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित रामफूल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी रामकिशन और उसका पुत्र रतनपाल अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी सरोजा देवी के साथ लात-घूसों से मारपीट की और बीच-बचाव करने आई उसकी 15 वर्षीय बेटी गुड्डी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
.jpg)