Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नए सत्र पर बच्चों को मिला उत्साह! द रूट क्लब ने सिटी मांटेसरी स्कूल में वितरित की शैक्षिक किट


पीलीभीत। शहर के रेलवे स्टेशन चैराहे स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के अवसर पर सामाजिक संस्था द रूट क्लब द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री से युक्त किट वितरित की गईं। किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना और उनमें आगे बढ़ने की भावना विकसित करना रहा। संस्था के अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। वहीं सचिव शिवम कश्यप एडवोकेट ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य, विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथलेश कश्यप, प्रबंधक सुरेश कौशल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन के अंत में बच्चों का उत्साह और मुस्कान इस पहल की सफलता को दर्शाता नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |