Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः जेठ-जेठानी पर महिला से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज! पारिवारिक विवाद में ईंट मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवा में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता रूबी पत्नी अख्तर ने आरोप लगाया कि उसके जेठ मुश्ताक और जेठानी नजमा ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ईंट मारकर उसे घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं, जेठानी ने उसके ससुर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |