संग्रामपुरः यात्री प्रतीक्षालय लोगों में बन रही चर्चा
April 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। समय यह चल रहा है कि आये दिन ग्रामसभा प्रधान पर किसी न किसी काम को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगता रहता है लेकिन विकास खंड संग्रामपुर में ग्रामसभा प्रधान मंशाराम द्वारा गांव में ऐसा - ऐसा विकास कार्य किया कि चारों तरफ सराहना हो रही है। ग्रामसभा प्रधान ने विभिन्न कार्य पंचायत के खर्च पर कराया जो सराहनीय विकास कार्य कराने वाले अच्छी सोच रखने वाले ग्रामसभा प्रधान मंशाराम मिश्रा ने परिषदीय विद्यालय के सटाकर अमेठी - कालिकन मार्ग प्रवेश द्वार के पास एक बहुत ही सुन्दर विभिन्न रंगों में यात्री प्रतीक्षालय बनवाया जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस प्रतीक्षालय के पास पानी पीने की भी व्यवस्था वाटर कूलर लगाकर की गई है।मंशाराम मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पत्नी की याद में निजी धन से लाखों की लागत 20 यात्री के बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय बनवाया है।आज इस यात्री प्रतीक्षालय में जरौटा-तारापुर - कसारा आदि गांव के लोग बैठकर अपनी मंगलमय यात्रा कर रहे हैं।
