संग्रामपुर: चार लोगों पर हुई वैधानिक, दो को भेजा जेल
April 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर पुलिस ने आज सुभाष मिश्रा पुत्र धीरज लाल मिश्रा निवासी गड़ेरी व राजपति मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा पूरे जमादार अमटाही को वांछित वारण्टी अभियान के तहत न्यायालय भेजा गया वही घर व जमीन के बंटवारा को लेकर शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए अनूप जयसवाल व अखिलेश जयसवाल पुत्रगण लालजी जयसवाल निवासी विशेषरगंज को 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र की शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए व न्यायलय के आदेश का पालन करने को लेकर चार लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
