Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न! समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना आरक्षियों का दायित्व-आईजी इंटेलीजेंस


गौरीगंज/अमेठी। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउंड में कल नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न हुआ । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस उपेन्द्र कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीक्षान्त परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । तदोपरान्त विभिन्न टोलियों में नव प्रशिक्षित आरक्षियों द्वारा बैंड की मधुर धुन पर कदम से कदम मिलाते हुये शानदार मार्च पास्ट किया गया और मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी । परेड कमाण्डर प्रथम अंकुल यादव तथा इनके सहयोगार्थ परेड कमाण्डर द्वितीय आकाश यादव व परेड कमाण्डर तृतीय दिलीप कुमार द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया ।तदोपरान्त समारोह में सम्मलित सभी लोगों द्वारा मुख्यालय लखनऊ से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अभिभाषण का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया । माननीय मुख्यमंत्री महोदय के उद्बोधन में नव आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराया ।


कार्यक्रम की अग्रिम कार्यवाही के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नव प्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुये उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उन्हें बताया गया कि आरक्षियों का दायित्व अब और बढ़ गया है । समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनका उत्तरदायित्व है । प्राप्त कठिन प्रशिक्षण आरक्षियों के भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा । वही पुलिस महानिरीक्षक ने आरटीसी प्रशिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने इन आरक्षियों को एक कुशल अनुशासित सैनिक के रूप में ढालने में कड़ी मेहनत की है । अभिभाषण के उपरान्त विभिन्न बाह्य व अन्तर्विषयों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया । अन्त में मंच के दाहिने-बायें 02 डिवीजनों के फार्मेशन में महोदय द्वारा समस्त आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा और बिना किसी भेदभाव के ईमानदारी से जनसेवा करने की शपथ दिलाते हुये औपचारिक रूप से आरक्षियों को पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल कर लिया गया ।  इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |