Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई! एंबुलेंस समेत आवश्यक सेवाओं के लिए निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश


बलिया। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाह और कृत्रिम संकट की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार में पेट्रोल पंप संचालकों, तेल कंपनियों के अधिकारियों और पूर्ति विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा जमाखोरी या मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंप संचालक आम उपभोक्ताओं को व्यवस्थित ढंग से सेवा दें और अनावश्यक भीड़ या पैनिक की स्थिति न बनने दें। उन्होंने इंडियन ऑयल समेत संबंधित कंपनियों से आपूर्ति और स्टाफ की पूरी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि पर्याप्त स्टॉक के बावजूद यदि कोई पेट्रोल पंप बंद मिला तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही पंपों पर उद्घोषणा प्रणाली, पेयजल व्यवस्था और उपभोक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |